बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर में नूपुर का विवादित वीडियो देखने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया है। इस हमले में अंकित झा (23) गंभीर रूप से घायल है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया। वह डीएमसीएच अस्पताल के आईसीयू वार्ट में भर्ती है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, 2 आरोपी फरार हैं। हालांकि, पुलिस ने इसे नुपुर से जुड़ा हमला मानने से इनकार किया है। पुलिस इसे आपसी विवाद की घटना बता रही है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने शुरू हो गए है। जानकारी अनुसार यह घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। अंकित के पिता मनोज झा के मुताबिक उनका बेटा पान की दुकान पर पान खाने गया था। इस दौरान वह मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था।
तभी वहां, मोहम्मद बिलाल अपने तीन साथियों के साथ आया। वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया और उन्होंने अंकित की दाहिनी कमर के पास चाकू से हमला कर दिया। भरे बाजार में दौड़ा-दौड़कर अंकित को छह बार चाकू घोंपा गया। अंकित के शरीर पर चाकू के छह वार किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शिकायत से हटवाया नुपुर का नाम, परिजनों का आरोप
अंकित झा पर हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहली शिकायत में हमले को लेकर नुपुर शर्मा मामले का जिक्र था, लेकिन बाद में पुलिस ने इसे बदलने को कहा। दूसरी शिकायत से नुपुर शर्मा का नाम हटाने पर एफआईआर दर्ज की गई। अंकित के परिवार का आरोप है कि नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर दूसरे धर्म के युवकों ने उस पर हमला किया।
पुलिस की थ्योरी, दोस्तों के बीच विवाद
इस मामले में पुलिस की अलग ही थ्योरी है। पुपरी डीएसपी विनोद कुमार के मुताबिक पान दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी। इसी बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। मामले में नूपुर शर्मा के कनेक्शन से साफ इनकार करते हुए डीएसपी ने कहा कि यह दो दोस्तों के बीच हुई वारदात है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





