भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जी हां पैगंबर के खिलाफ विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश-विदेश में भारी बवाल मचा था।
इतना ही नही नूपुर का समर्थन करने पर उदयपुर व औरंगाबाद में हत्या के मामले भी सामने आए थे। नूपुर को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। ऐसे में उसकी जान को खतरा देखते हुए शीर्ष कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। उसके खिलाफ दायर विभिन्न मामलों की सुनवाई भी नूपुर की मांग पर दिल्ली में ही की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





