बहराइच जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कस्बा नेपालगंज से काठमांडू जा रही यात्री बस राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की जान चली गईं है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दस नेपाल के व दो भारत के है। दोनों भारतीय मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। नेपाल की पुलिस उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नमस्ते ट्रांसपोर्ट की बस पड़ोसी देश नेपाल के कस्बा नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। इस दौरान रास्ते में चालक बस से संतुलन खो बैठा, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर राप्ती नदी जा गिरी। हादसे में दो भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं करीब 25 लोग घायल हुए है। घायलों का इलाज राप्ती विज्ञान संस्थान में चल रहा है। नेपाली पुलिस ने बस चालक सल्यान गांव निवासी लाल बहादुर को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




