Loading...

नेपाल में बड़ा हादसा: नदी में गिरी भारतीय यात्रियों से भरी बस, हादसे में…..

Ankita • 23 Aug 2024 • 1 Min Read

नेपाल के तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है, यहां एक बस मर्सियांगडी नदी में जा गिरी, जिसमें कि भारतीय यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब 14 यात्रियों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई यात्री घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय यात्रियों से भरी बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इस दौरान बस तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में अनियंत्रित होकर मर्सियांगडी नदी में जा गिरी।

दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।