लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नेपाल में हादसे का शिकार हुई बस, 6 भारतीयों समेत 7 सात की गई जान

Ankita | 24 अगस्त 2023 at 12:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद बस के ड्राइवर और दो क्लीनर्स को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना में घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नेपाल के मधेश प्रांत के बारा जिले में गुरुवार तड़के करीब 2 बजे हुआ। बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसमें ज्यादातर भारतीय यात्री ही सवार थे। बस बारा में चुरियामई के पास पलटकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई। हादसे वाले क्षेत्र सिमारा के पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों में 6 यात्री भारत के राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, एक यात्री नेपाली है।

हादसे के वक्त बस में दो ड्राइवर और एक क्लीनर सहित 27 लोग सवार थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। हादसे में बस के ड्राइवर और क्लीनर को भी चोटें आईं थी।दो ड्राइवर और एक क्लीनर जनकपुर में इसका इलाज करा रहे थे। यहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया। हादसे की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। इस दौरान ही झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]