Loading...

नेरचौक के कुछ क्षेत्रों में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

विद्युत उपमंडल नेरचौक के अधीन 11 केवी नेरचौक फीडर के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में रविवार 24 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सजाद सैयद ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 11 केवी नेरचौक फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में नेरचौक, चौगान, नौरू, भंगरोटू व इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइन की जरूरी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण उक्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रविवार 24 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश यह काम रविवार को नहीं होता है तो यह काम सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।