नेरवा के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ नाहन
नेरवा क्षेत्र में 18 अगस्त को बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नेरवा अरविंद धीमान ने बताया कि 22 केवी नियंत्रण केंद्र नेरवा के तहत लाइन के समीप खतरनाक पेड़ों को गिराया जाना प्रस्तावित है।
लिहाजा इस दिन प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक झिकनी पुल से नेरवा, रिजट, रुस्लाह, दवाड्डा, टिक्करी, थरोच, केटी, भरानू, शिल्ला आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।