नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा भारत सरकार खादी महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
HNNऊना/वीरेंद्र बन्याल
नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा भारत सरकार खादी महोत्सव 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत महीना भर लोगों को खादी पहनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे सेल्फी विद खादी, क्रिएटिव फिल्म प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन का आयोजन विविध शैशनिक संस्थानों एवं युवा मंडलों में करवाया जा रहा है।
इस कड़ी में जिला परिषद हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसार और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक खादी का उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला ऊना से जो युवा मेरी माटी मेरा देश में भाग लेने के लिए जा रहे हैं उनको स्थानीय स्तर पर महिला मंडलों द्वार मोटे अनाज द्वार तैयार किए गए खादय पदार्थ वितृत किए जाएं।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।