नेहरू युवा केंद्र द्वारा कल आयोजित होगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस….
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
युवा कार्यक्रम एवंखेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र ऊना 12 जनवरी 2024 को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय युवा दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए डॉ. लाल सिंह उप निर्देशक नेहरू युवा केंद्र संगठन ने बताया कि 12 जनवरी को इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के 161वें जन्मदिवस पर माल्यार्पण, थीम आधारित-रोड सेफ्टी, स्वच्छता, देश प्रेम, राष्ट्र भक्ति, संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है।
इन कार्यक्रमों में विभिन्न युवा संस्थाओं, सामुदायिक व शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 400 युवा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघव शर्मा उपायुक्त ऊना होंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम जिला के अलग-2 स्थानों पर 13 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाएंगे।