नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता से पूरा करें- एसडीएम
HNN/मंडी
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडी जिला के 30-द्रंग विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसी के मध्य नजर आज एसडीम कार्यालय पधर में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में नियुक्त नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित जो भी कार्य उन्हें सौंपा गया है वह पूरी मुस्तेदी, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करें। एसडीएम पधर ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को भली भांति अध्ययन कर लें और मतदान केंद्रो में जो भी कमियां हैं उन्हें समय रहते दूर करें।
उन्होंने कहा कि साथ ही चुनाव को लेकर शांति, सुरक्षा-व्यवस्था, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों का रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, जलपान और भोजन की व्यवस्था, समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l