Loading...

नौकरी का मौका, 37 पदों के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…

Ankita • 7 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर 

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्डस के 30, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 तथा एचआर के 2 पदों हेतु 9 अगस्त 2024 को उप रोज़गार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सिक्योरिटी गार्डस के लिए 10वी व 12वीं पास, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 12वी/ ग्रेजुएशन तथा एचआर के लिए ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन व एमबीए होनी आवश्यक है। उन्होने बताया कि उमीदवार को मासिक मानदेय 12000 से लेकर 25000 रूपये तक दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पुरूष उमीदवार की न्युनतम उचाई 5 फुट 7 इंच व वजन 60 कि0ग्रा0 तथा महिला उमीदवार 5 फुट 4 इंच व वजन 48 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष तथा पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 9 अगस्त 2024 को उप रोज़गार कार्यालय श्री नयना देवी जी पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www-eemis-hp-nic-in पर पंजीकृत होना अनवार्य है।