नौकरी का सुनहरा मौका, आईटीआई नालागढ़ में इस दिन होगा इंटरव्यू….
HNN/सोलन
राजकीय मॉडल आईटीआई नालागढ़ में 15 जुलाई को नामी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेगी। आईटीआई पास उम्मीदवार की आयु 25 साल से कम होनी चाहिए। आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ दसवीं का प्रमाणपत्र, व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो लाना न भूलें।
कैंपस इंटरव्यू में श्री अजमेर ग्रुप इक्यूपमेंट कंपनी में इलेक्ट्रिशन, वेल्डर व मैकेनिकल युवाओं को रखना है, जिन्हें 13 से 15 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। महिंद्रा कंपनी में मशीनीस्ट, फीटर, टर्नर, मैकेनिक डीजल व ट्रैक्टर की जरूरत है। नौकरी मिलने पर 10 हजार 640 रुपए मानदेय दिया जाएगा।
इसके साथ दोपहर का भोजन, चाय व नाश्ता, वर्दी, जूते, मेडिकल सुविधा नालागढ़ में 15 जुलाई को नामी कंपनियां देगी। कैंपस इंटरव्यू में आने वाले को आने-जाने के लिए बस की सुविधा भी दी जाएगी।
वहीं टीडीएस ग्रुप मैनेजमेंट कंसलटेंट कंपनी की ओर से फीटर व वेल्डर रखे जाने हैं, जिन्हें 12 हजार पांच सौ रुपए शुरू में दिए जाएंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को नालागढ़ मॉडल आईटीआई में नौकरी के लिए सुनहरा मौका है और पात्र युवा अपना साक्षात्कार दें।