नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…
HNN/ सोलन
जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर में 60 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 जून, 2024 उप रोजगार कार्यालय अर्की में आयोजित किए गए जाएंगे। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
उम्मीदवार के विशिष्ट शारीरिक मादण्ड में ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 56 किलोग्राम व आयु 21 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।
उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू उप रोज़गार कार्यालय अर्की में 29 जून, 2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 78328-91722 व 94599-60764 पर सम्पर्क कर सकते हैं।