नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों के लिए यहां होगा इंटरव्यू….
HNN/ चंबा
जिला चंबा के सुंडला व भरमौर में 15 और 16 जुलाई को साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन परिसर साक्षात्कारों में कुल 304 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थी को 16500 रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि टैक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए स्टूडैंट ट्रेनी के 200 पदों को भरने के उद्देश्य से रोजगार उप कार्यालय सुंडला में 15 जुलाई को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है।
वहीं भरमौर पंचायत कार्यालय में इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में 104 सुरक्षा कर्मियों के पदों को भरने के लिए 15 जुलाई को पंचायत कार्यालय भरमौर और 16 जुलाई को रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम तथा महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।