Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, इस दिन यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पद…..

Ankita • 18 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों और उद्योगों में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के पदों को भरने के लिए एसआईएस इंडिया लिमिटेड 20 जुलाई को बीडीओ कार्यालय सुजानपुर, 21 जुलाई को बीडीओ कार्यालय नादौन और 22 जुलाई को बीडीओ कार्यालय बिझड़ी में भर्ती की जाएगी। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।

यह देश-विदेश के संस्थानों के लिए सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध करवाती है। उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 जुलाई को क्रमश: सुजानपुर, नादौन और बिझड़ी में भर्ती के दौरान चयनित उम्मीदवारों को जिला बिलासपुर के झबोला में स्थित एसआईएस इंडिया लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी।

उसके बाद हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों के संस्थानों तथा उद्योगों में नियुक्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती में 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते है। रणवीर सिंह ने बताया कि उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और सीना 80-85 सेंटीमीटर होना चाहिए।

वजन 56 किलोग्राम से कम और 90 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को साढे 16 हजार रुपये से लेकर साढ़े 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें ईपीएफ ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, इंक्रीमेंट, बोनस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 और 98168-13693 पर भी संपर्क किया जा सकता है।