लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नौकरी का सुनहरा मौका: विभिन्न पदों के लिए होगा इंटरव्यू..

SAPNA THAKUR | 16 दिसंबर 2022 at 4:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां द्वारा टैक्निशियन फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन व मशीनिस्ट व हेल्पर/स्वीपर के पदों हेतु साक्षात्कार 20 दिसम्बर को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेंड में आईटीआई व डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है।

इन पदों के लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9805512591 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]