नौकरी का सुनहरा मौका, 10 व 11 जुलाई को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू……
HNN/ चंबा
जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 10 व 11 जुलाई को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 10 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय तीसा में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड शाहतलाई द्वारा परिसर साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसी कंपनी द्वारा 11 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान कंपनी द्वारा 150 पदों को भरा जाएगा। इन साक्षात्कारों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं व स्नातक उत्तीर्ण और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित होने वाले युवाओं को 16,500 रुपए से 18,500 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।