नौकरी चाहिए तो आये यहाँ, 100 पदों के लिए इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू …

CAMPUS-INTERVIEW.jpg

HNN / बिलासपुर

अपोलो होम केयर लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा स्टाफ नर्स एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के 100 पदों के लिए 04 जनवरी 2023 को जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज, चांदपुर नियर डोगरा आई टी आई, चांदपुर जिला बिलासपुर (हि0प्र) में प्रातः 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आज जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने दी।

उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिंग, जीएनएम अथवा एएनएम पास पास होना चाहिए, जिसके लिए मासिक मानदेय एएनएम पास के लिए 18000 रूपये से लेकर 2000 रूपये तथा बीएससी नर्सिंग, जी.एन.एम पास के लिए 21000 रूपये सेे लेकर 36000 रूपये दिये जायेेंगें। मैहता ने बताया कि जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जीडीए सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

मासिक मानदेय 15000 रूपये दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त मेडिकल इन्शुरन्स एवं अन्य अलाउंस दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्य अनुभव 0 वर्ष से 5 वर्ष होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 वर्ष से 35 वर्ष के महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 04 जनवरी 2023 को जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर ,नियर डोगरा आई.टी.आई, चांदपुर बिलासपुर हि प्र में 11 बजे पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

मैहता ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि साक्षात्कार के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करें। सही तरीके से मास्क पहन कर आयें एवं उचित दूरी बना के रखें ।