लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नौकरी चाहिए तो कल आए यहाँ, 15 हज़ार रूपये मासिक वेतन

PRIYANKA THAKUR | 10 जनवरी 2023 at 1:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

मैसर्ज़ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, शाखा ऊना द्वारा 10 पद सेल्स मैनेज़र (मार्केटिंग) हेल्थ इंश्योरेंस के अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री तथा अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98164-40700 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]