नौशेरा में बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, 1 घायल
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।
यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे 80वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 17वीं सिख लाइट बटालियन के एरिया ऑफ रिस्पांसिबिलिटी में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जब विस्फोट हुआ तब सेना के दोनों जवान नियंत्रण रेखा पर नियमित निगरानी कर रहे थे।
विस्फोट के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके उधमपुर कमांड हाॅस्पिटल लाया गया, यहां डाॅक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। बलिदानी जवान अग्निवीर बताया जा रहा है।