Loading...

नौहराधार की वादियों में गुंजी स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रभक्ति की धुन

PARUL • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

पथ संचालन में सैकड़ों राष्ट्र भक्तों ने दी अपनी उपस्थिति

HNN/नौहराधार

जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार में स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के द्वारा प्रदर्शन के माध्यम से शक्ति उपासना की गई।

बड़ी बात तो यह है कि स्थापना दिवस के उपलक्ष पर पथ संचालन में नौहराधार तहसील की सभी पंचायत के लगभग 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी। जबकि 200 के लगभग स्थानीय लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खलोग देवता मंदिर के सचिव पृथ्वी चौहान, वशिष्ठ अतिथि के रूप में मंदिर महंत विष्णु गिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पृथ्वी चौहान ने कहा कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त के मन में दया और राष्ट्र के स्वाभिमान पर उंगली उठाने के प्रति रक्षक की भूमिका तथा जनहित की भावना होना बहुत जरूरी है।

यही नहीं उन्होंने कहा कि एक सच्चा स्वयंसेवक वही होता है जो नियमों के प्रति हमेशा सजग व सचेत रहता है। स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में सोलन विभाग प्रचारक अनिल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्रभक्ति की धुन पर शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की गई।