नौहराधार, हरिपुरधार व चूड़धार में हुई बर्फबारी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

HNN/ सिरमौर

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की ऊंची चोटियों पर आज बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें आज शनिवार को चूड़धार में नौवां हिमपात हुआ, वहीं साथ लगते उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार व हरिपुरधार में भी आज सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। चूड़धार में करीब आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि नौहराधार में केवल दो इंच बर्फ अब तक पड़ा है।

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के कुछ इलाकों में औलावृष्टि भी हुई है। गौरतलब है कि आज शनिवार सुबह से ही सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में धुप खिली हुई थी। मगर दोपहर बाद अचानक ही बर्फ गिरनी शुरू हुई। बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे।