Loading...

न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के पर्सनेलिटी टेस्ट इस दिन से होंगे आयोजित….

Ankita • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए ई-कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। बता दें इसमें पर्सनेलिटी टेस्ट 28 नवंबर से एक दिसंबर 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।

लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे उम्मीदवारों को दिए गए निर्देशों के साथ ई-कॉल लेटर डाउनलोड करें और बताई गई तारीख और समय पर आए।

इसके अलावा किसी भी अन्य माध्यम से अलग-अलग उम्मीदवारों को अलग से कोई कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।