न्याय परिसर में मिले दो पर्स, न्यायालय कर्मी ने रखें अपने पास सुरक्षित
न्यायालय कर्मी ने दिया सम्पर्क नंबर
HNN/नाहन
नाहन न्यायालय परिसर में दो अलग अलग स्थानों पर दो पैसों महत्वपूर्ण कागजों के साथ पर्स मिले हैं।
न्यायालय सिस्टम असिस्टेंट कर्मचारी रोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पर्स न्यायालय परिसर में तथा दूसरा पर्स कैंटीन के कर्मचारी को कैंटीन में ही मिला है।
मिले हुए वायलेट्स को लेकर ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए न्यायालय कर्मी रोहित सिंह ने इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से प्राप्ति के लिए दी है।
पर्स में कितने पैसे हैं इसकी जानकारी और अपना पहचान पत्र व परिचय देने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को वॉलेट वापस किया जाएगा। पर्स मेंआईडी कार्ड भी मिला है लिहाजा जिस व्यक्ति का भी पर्स गुम हुआ है वह 9418554578 पर कॉल करके डिटेल जानकारी ले सकता है।