Loading...

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

SAPNA THAKUR • 28 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए देश के कोने-कोने से सैलानी यहां पहुंचते हैं। कई बार बाहरी राज्यों के कुछ सैलानी यहाँ पहुंचकर हुड़दंग मचाते है जो कि स्थानीय प्रशासन सहित अन्य पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बनते है। इसी को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस इस बात सख्ती से निपटेगी। पुलिस ने इसके लिए तैयारियां भी पुख्ता कर ली है। परवाणू से लेकर वाकनाघाट तक पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ ही सोलन शहर में 60 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। ऐसे में कालका-शिमला नेशनल हाईवे सहित अन्य स्थलों में हुड़दंग मचाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

सोलन के ट्रैफिक इंचार्ज राकेश गुलेरिया ने कहा कि न्यू ईयर के दौरान 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से हर छोटे-बड़े गतिविधियों पर नजर रखेगी। खासतौर पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुड़दंग मचाने वालों की गतिविधियां नोट की जाएंगी। इसके अलावा जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी।