Loading...

पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने चिट्टे सहित काबू किए दो युवक, गिरफ्तार

PARUL • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना भराड़ी के तहत आने वाले कोट गांव में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दो युवकों को चिट्टे सहित काबू किया है। पुलसि ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अकील खान निवासी ताल जिला हमीरपुर और मुनीष कुमार निवासी गांव खरवाड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल कोट गांव में पंचायत प्रतिनिधि निरीक्षण को गए थे। इस दौरान कोट और हटवाड़ पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वहां के स्थानीय निवासी और सेवानिवृत डीएसपी रविंद्र कुमार भी मौजूद थे। पूर्व डीएसपी रविंद्र कुमार को इस दौरान टैक्सी में सवार चालक और एक अन्य युवक शक हुआ। शक के आधार पर उन्होंने टैक्सी को रुकवाया। टैक्सी की जांच की तो उन्हें डैशबोर्ड से सफेद रंग का पदार्थ बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना भराड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पदार्थ की जांच की। जांच में वह पदार्थ 33 मिलीग्राम चिट्टा पाया गया। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। भराड़ी थाना प्रभारी एएसआई विद्यासागर ने मामले की पुष्टि की है।