पंचायत भूमि विवाद में उपप्रधान को धमकी देने वाले दो लोगों पर चिंतपूर्णी पुलिस ने दर्ज किया मामला
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
थाना चिंतपूर्णी पुलिस ने ग्राम पंचायत लोहरा लोअर के उपप्रधान कुलदीप डोगरा की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पंचायत भूमि विवाद से जुड़ा मामला
शिकायत के अनुसार, पंचायत की मलकीयत भूमि से अवैध रूप से निकाले गए बरोजा की अदायगी न करने पर पंचायत ने 8 मार्च को प्रस्ताव पारित कर प्रशासन और सहकारी विभाग को रिपोर्ट भेजी थी।
जांच के दौरान दी धमकी
12 सितम्बर को निरीक्षक सहकारी सभा अम्ब द्वारा किन्नू में आयोजित जांच के दौरान आरोपियों नरेंद्र कुमार उर्फ संजू और मनोज कुमार ने उपप्रधान को धमकी दी और हाथापाई की कोशिश की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पंचायत का पक्ष रखने से रोकने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।