पंजाब के पांच युवक हिमाचल में अचानक हुए लापता, तलाश जारी…..
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में पंजाब के तीन युवकों के लापता होने का मामला सामने आया है। बता दे, लुधियाना के मुल्लांपुर निवासी गुरप्रीत सिंह, मनी, रोबिन, राजा और शुभम 3 दिन पहले कुल्लू के मणिकरण साहिब में घूमने आये हुए थे। परंतु इन युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस भी लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पांच युवक पंजाब से कुल्लू के मणिकरण साहिब घूमने आए हुए थे। इस दौरान यहां पांचों युवक अचानक लापता हो गए हैं। वहीं परिजनों से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि रविवार को पांचों से बात की गई थी।
परंतु अब सभी का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं युवकों का कहीं अता पता न चलने से परिजन भी काफी चिंतित हो गए हैं। उधर पुलिस की टीम भी लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है।