पंजाब के बठिंडा में आज बुधवार सुबह मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना हुई। बता दें सुबह 4:35 बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में 4 जवानों की जान चली गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्श टीम सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर पूरे इलाको को सील कर दिया।
क्यूआरटी टीम ने तत्काल ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अब भी जारी है। बताया गया कि हमलावर सिविल ड्रेस में था। इस हमले में जिन 4 लोगों की मौंतें हुई है, वे 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। फायरिंग की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई है। हालांकि, पुलिस ने आतंकी हमले से इनकार किया है।
बठिंडा के एसएसपी के मुताबिक यह आतंकी हमला नहीं है। पुलिस इसे आपसी टकराव की घटना मानकर चल रही है। फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं मिली है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





