Loading...

पंजाब के बैंक लूट मामले में हिमाचल में तलाश अभियान

NEHA • 30 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

पंजाब के अमृतसर के कत्थूनंगल में एचडीएफसी बैंक में 24 लाख रुपये की लूट के मामले में पंजाब पुलिस हिमाचल प्रदेश में आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पांच आरोपी हिमाचल में छिपे हो सकते हैं। हिमाचल पुलिस भी पंजाब पुलिस को सहयोग कर रही है।

लूट की घटना 18 सितंबर को हुई थी, जब पांच लुटेरों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर धन लूटा था। आरोपी तरनतारन जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन हिमाचल में मिली है, जिसके बाद जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

बैंक लूट के दौरान आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।