HNN/ हमीरपुर
शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान काफी ट्रोल हुए। हुआ यूँ कि हमीरपुर में जैसे ही पंजाब के सीएम भगवंत मान भाषण देने लगे तो उन्होंने कुछ ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर सभी दंग रह गए।
जी हां, सीएम भगवंत मान ने चंबा जिला में लगने वाले मिंजर मेला को हमीरपुर पहुंचा दिया। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मिंजर मेला हमीरपुर के मैदान में होता है, वह यहां तीन बार कलाकार के तौर पर आ चुके हैं। जैसे ही भगवंत मान के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने सीएम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
किसी ने कहा “चंबा का मिंजर मेला हमीरपुर ट्रांसफर हो गया, तो किसी ने कहा अगर पंजाब में दारु सस्ती हुई तो मिंजर मेला पालमपुर में भी हो सकता है।” दरअसल, मिंजर मेला चंबा में होता है। यह ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन हर वर्ष जुलाई के अंतिम दिनों में होता है। लेकिन भगवंत मान चूक कर गए और वह मिंजर मेला को हमीरपुर का जिला का बता बैठे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





