पंजाब रोडवेज की बस ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के मैहतपुर में पंजाब रोडवेज की बस ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान रतनजोत पुत्र जोगराज वार्ड नंबर चार निवासी नगर परिषद बसदेहड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनजोत सड़क पर जा रहा था।
इसी दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।