पंजाब रोडवेज की बस व स्कूल बस के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो छात्र घायल
HNN/ सोलन
जिला सोलन के रबोन में पंजाब रोडवेज की बस और स्कूल बस के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों को मामूली चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग से शामति बाईपास के समीप एक स्कूटी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर से स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया।
वही, पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज के बस चालक ने स्कूटी चालक को बचाने के लिए जोर से ब्रेक लगाई। दूसरी दिशा से बच्चों को लेकर आ रही स्कूली बस उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक नशे में धुत था।
बता दें बस डीएवी स्कूल शिमला के बच्चों को पिंजौर गार्डन घूमाने के बाद शिमला ले जा रही थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।