लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आया व्यक्ति, दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 6 दिसंबर 2022 at 12:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में राहगीर की मौत हो गई है। इस दौरान पंजाब रोडवेज की बस ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। वही बालूगंज पुलिस थाना में बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी अनुसार, बालूगंज थाना के अंतर्गत टूटीकण्डी शिव मंदिर के समीप पंकज बैंस निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा
पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही पीआरटीसी बस (PB 02EG -2396) ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से व्यक्ति जमीन पर ही गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। एएसपी शिमला सुनील नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बस चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]