लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंजाब से गिरफ्तार चिट्टा तस्कर : दिल्ली से शिमला तक का नेटवर्क बेनकाब

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नशे के सौदागरों का पर्दाफाश , बैंक खातों से जुड़े राज सामने आए

पंजाब के जींद से गिरफ्तार किए गए दो भाइयों अजय उर्फ गांधी और आशीष उर्फ मनीष उर्फ गोस्वामी उर्फ रावण ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों आरोपी संदीप शाह के लिए आठ से दस हजार रुपये प्रति डिलीवरी के हिसाब से दिल्ली और अन्य राज्यों से शिमला में चिट्टा सप्लाई करने का काम करते थे।

जांच में पता चला है कि यह आरोपी कई वर्षों से नशा तस्करी में सक्रिय थे और शाह के नेटवर्क का अहम हिस्सा थे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिनमें कई अहम सुराग मिले हैं। खासतौर पर कुछ वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें चिट्टे को पुड़िया में पैक कर छिपाने की विधि दिखाई गई है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 8 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है, जिससे संदीप शाह और अन्य तस्करों के साथ उनके लेनदेन का पता लगाया जा सके। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि शाह कुरियर और अन्य माध्यमों से भी नशा तस्करी करता था और कई युवाओं को इस अवैध धंधे में धकेल चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाइजीरियन तस्कर सैमुअल पर भी कार्रवाई

शिमला में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े नाइजीरियन तस्कर सैमुअल उर्फ मार्क को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को जानकारी मिली कि सैमुअल त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से अगरतला से फिरोजपुर की ओर जा रहा था, तभी उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर धीमी हुई, तो सैमुअल कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। अब पुलिस इस मामले में बांग्लादेश बॉर्डर से अगरतला के कनेक्शन की जांच कर रही है। संभावना है कि आरोपी कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहा होगा।

तस्करी का काम, लेकिन नशे का सेवन नहीं

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों भाई खुद चिट्टे का सेवन नहीं करते थे लेकिन वे जिले के हजारों युवाओं को इस जानलेवा नशे की दलदल में धकेलने में शामिल थे। संदीप शाह ने सैकड़ों युवाओं को नशा तस्करी में धकेल रखा था, जो उसके इशारे पर दूसरे राज्यों से शिमला तक चिट्टे की सप्लाई करते थे।

एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने स्पष्ट कहा है कि जो भी नशा फैलाएगा, वह जेल जाएगा। पुलिस पूरी गंभीरता से तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और समाज को इस नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]