लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 5:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र में हिमाचल-पंजाब सीमा के मरवाड़ी बैरियर पर तैनात 52 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार की रात मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार, विजय कुमार पिछले करीब दो साल से दौलतपुर चौकी में ही तैनात थे। देर रात ड्यूटी देने के बाद बैरियर पर बने अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर जब पुलिस कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय कुमार मृत अवस्था मे मिले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने सारे मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, एसडीपीओ अम्ब और एसपी ऊना अर्जित सेन ने हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार की मौत पर दुख प्रकट किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]