HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा में चंडीगढ़ के लिए चलने वाली नई बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पंडोगा-हरोली-चंडीगढ़ बस सेवा सुबह 4ः45 पंडोगा से चलेगी और ट्रिप्पल आईटी सलोह, लाॅ कॉलेज बढ़ेड़ा, हरोली, टाहलीवाल, अजौली से होते हुए वाया आनंदपुर साहिब चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस अवसर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिला का सीमावर्ती गांव है।
पंडोगा निवासियों सहित आस-पास के ग्रामीणों तथा ट्रिप्पल आईटी सलोह में शिक्षा ग्रहण करने रहे विद्यार्थियों की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरु करने की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरु होने से जहां एक ओर इन विद्यार्थियों को लाभ होगा वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तारीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि पंडोगा-पंजावर सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पंडोगा और पंजावर को जोड़ने वाली यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क का बेहतरीन रुप से सुधारीकरण करके इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि ईसपुर से दमामिया के लिए शीघ्र ही सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 7 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
इसके अलावा सलोह से भदसाली तथा हरोली से कर्मपुर सडकों का भी निर्माण किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली-रामपुर पुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस पुल पर सोलर लाईट्स स्थापित कर दी गई हैं। पर्यटकों व आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां रेन शैल्टर, फूड कोर्ट और सैल्फी प्वाईंट बनाया जाएगा। इसके अलावा पुल के समीप स्टेडियम के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं ताकि यहां आने वाले बच्चे, युवा व अन्य लोगों को शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए सैर करने के साथ-साथ व्यायाम करने के लिए उचित स्थान मिल सके।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को पेयजल की सुचारु और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत लगभग 12 ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा तथा जल्द ही पूबोवाल में इसकी आधारशिला रखी जाएगी। इसके अलावा बीटन और हीरानगर में पानी की समस्या को देखते हुए जल भंडारण टैंक मंजूर कर दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र के विकास व विस्तारीकरण के लिए उच्चस्तर पर अधिकारियों के साथ चर्चा करके इंडस्ट्रियल ऐरिया के विकास को गति प्रदान की जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group