पंडोह डैम के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे अप्रैल से होगा शुरू

Chandigarh-Manali-National-.jpg

भारी बारिश के कारण जमींदोज होकर डैम में समा गया था नेशनल हाईवे का हिस्सा

HNN/ मंडी

पंडोह डैम के पास बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 1 अप्रैल से यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल से यहां पर गाड़ियां सरपट दौड़ना शुरू हो जाएंगी। बता दें पंडोह डैम के पास हाईवे क्षतिग्रस्त होने के बाद एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इससे सारा ट्रैफिक गुजारा जा रहा है।

यह मार्ग काफी संकरा है। इस कारण यातायात काफी धीमा रहता है और आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि अगस्त 2023 में भारी बारिश के कारण पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ वाला नेशनल हाईवे का हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज होकर डैम में समा गया था।

इसके बाद यहां पर हाईवे को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया लेकिन उसे पूरा करने में करीब सात महीनों का समय लग गया। अब हाईवे को पूरी तरह से बहाल करने के लिए 1 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी गई है।