HNN/मंडी
जिला मंडी में पंडोह डैम के पास पिछले चार दिनों से अवरुद्ध रहे हाइवे को बीती रात बहाल कर दिया गया है। बता दें कि इस हाइवे के बंद रहने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हुई है। जिस कारण हाइवे पर 1500 से ज्यादा फंसे हुए थे। सभी वाहनों को एक-एक कर यहां से निकला गया है। वहीं सुंदर ठाकुर सीपीएस ने भी पंडोह आकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी और कुल्लू जिलों के डीसी को भी मौके पर तलब किया था और दोनों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देशन भी दिया।
बता दें कि यह हाइवे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने डैम के पास एक वैकल्पिक मार्ग बनाया था लेकिन मार्ग बनने के कुछ दिनों हुई भारी बारिश के कारण यह मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंस गए थे। तो वहीं कुल्लू को जाने वाला वाया कटौला मार्ग भी कनौज के पास सड़क ढह जाने के कारण बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण पंडोह के पास सड़क को बहाल करना प्रशासन के लिए जरूरी बन गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बीते कल अरिंदम चौधरी डीसी मंडी ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर तुरंत कार्यवाही शुरू की। जिसके बाद बीती शाम तक पंडोह के पास फिर से वैकल्पिक मार्ग बनाकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





