Loading...

पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी, सुकेती नदी के किनारे न जाएं लोग

Ankita • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

एसडीएम ओमकांत ठाकुर सदर मंडी ने समस्त मंडी वासियों व पर्यटकों से आह्वान किया है कि पंडोह डैम से कभी भी अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जोकि सुकेती नदी की तरफ भी आ सकता है।

इसलिए समस्त जनता से अपील है कि कोई भी ब्यास नदी व सुकेती नदी के किनारे न जाएं। यदि नदी किनारे कोई भी जाता है तो उसे रोकने का प्रयास करें, ताकि किसी जानमाल के नुकसान से बचा जा सकें।