पंडोह में निर्माणाधीन गुरुद्वारा सिंह सभा का तीन मंजिला भवन

Three-storey-building-of-Gu.jpg

HNN/मंडी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह में 70 साल पुराने गुरूद्वारे को नया रूप दिया जा रहा है। गुरूद्वारे का तीन मंजिला नया भवन बनाया जा रहा है, जिसपर करीब 3 करोड़ की राशि खर्च होने जा रही है। संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों की तरफ से यहां पर गुरूद्वारा निर्माण में सेवा करवाई जा रही है।

गुरनाम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे का नया भवन तीन मंजिला होगा। धरातल पर लंगर हॉल बनेगा, जबकि पहली मंजिल पर गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान होंगे। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर भव्य गुंबद का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा का भवन 70 वर्ष पुराना था, जिसे समय के साथ नया स्वरूप देना जरूरी हो गया था।

महासचिव राधा कृष्ण वर्मा ने बताया कि मनीकर्ण साहिब या फिर कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाली संगतों का यहां पर बड़ी संख्या में ठहराव होता है। यहां हर वर्ष होला मोहल्ला के दौरान बहुत बड़ी संख्या में संगते आती हैं और उनके लिए अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था की जाती है। भविष्य में अब संगतों को यहां भव्य गुरूद्वारे में रहने के लिए भी उचित प्रबंध मिलेगा।