पंडोह वारियर टीम बनी फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच की विजेता
बीबीएमबी जरल कॉलोनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई आयोजित
HNN/ मंडी
मत प्रतिशतता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बीबीएमबी जरल कॉलोनी पंडोह ग्राउंड में फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पंडोह वारियर की टीम विजेता रही, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह की टीम उपविजेता रही।
महिला वर्ग में नोबल कॉलेज पंडोह ए टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 6 टीमों ने और महिला वर्ग में 2 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर भी जरल कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने 18 वर्ष की आयु के सभी युवाओं से मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने और मतदान करने हेतु भी प्रेरित किया। ओमकांत ठाकुर ने बताया कि जरल कॉलोनी पंडोह में प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य इस पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस पोलिंग बूथ पर कम मतदान हुआ था।
इस कारण लोगों को जागरूक करने के लिए यहां पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने इस मौके पर लोकतंत्र के इस महापर्व मे सभी वर्गाे से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की ताकि हमारा प्रजातंत्र और मजबूत हो सके। स्वीप कार्यक्रम गतिविधियां के अर्न्तगत आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा वर्ग ने भाग लेकर काफी उत्साह दिखाया।