Loading...

पछाद युवा कांग्रेस महासचिव ओ पी दसटा के निधन पर गहरा शोक​

Shailesh Saini • 29 Nov 2025 • 1 Min Read

मनीष भगनाल सहित कई युवा कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख​

राजगढ़।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल ने पछाद युवा कांग्रेस के महासचिव ओ पी दसटा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और दुख प्रकट किया है।​

युवा कांग्रेस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ओ पी दसटा एक नेक दिल इंसान और समर्पित समाजसेवी थे। उनका इस तरह से चले जाना केवल कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है।​

प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल ने बताया कि युवा कांग्रेस का पूरा संगठन इस दुखी घड़ी में उनके परिवार जनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह नुकसान अपूरणीय है।​

इस दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में विनय भगनाल, संजय भंडारी, वीरेंद्र जालटा, विक्रम ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, विकास कंवर, यतिन चौहान, सचिन वर्मा, निशु शर्मा, शुभम तोमर, अतर सिंह, दिनेश विकास ठाकुर, राहुल कंवर, विकास शर्मा, यशपाल ठाकुर,

अनिल भगनाल, प्रेम सागर, प्रमोद ठाकुर, सतीश भाजटा, मनीष ठाकुर, अभिषेक, रवि, भीम सिंह, रितिक, अरुण ठाकुर, प्रदीप ठाकुर और हनी भारद्वाज आदि शामिल हैं। इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।