लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पट्टा में पेड़ से लटका मिला नेपाल के व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita | 21 फ़रवरी 2023 at 3:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में भोरंज ब्लॉक के पट्टा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान गणेश पुत्र रत्न चंद निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथी घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गणेश का शव भोरंज ब्लॉक के पट्टा में एक पेड़ पर लटका हुआ था। जब स्थानीय लोगों ने उसे इस अवस्था में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले क पुष्टि डीएसपी भोरंज शेर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]