Loading...

पठानकोट-भरमौर एनएच पर दो कारों के बीच हुई टक्कर, हादसे में….

PARUL • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, जीतेश कुमार निवासी चंबा अपने निजी कार्य के चलते कार (एचपी 73ए-4814) में अपने परिवार के साथ पठानकोट गया हुआ था।

इस दौरान जब वह पठानकोट से वापस लौट रहा था तो डुंडीयारा बंगला के समीप बनीखेत की ओर आ रही इनोवा कार (पीबी 02ईक्यू-7181) ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इनोवा कार को संदीप सिंह निवासी अमृतसर चला रहा था। हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जीतेश कुमार की कार को काफी नुकसान हुआ है।

दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद इनोवा कार चालक ने अपनी गलती को मानते हुए जीतेश कुमार को हुए नुकसान की भरपाई की। दोनों पक्षों में आपसी समझौते के चलते यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।