Loading...

पठानकोट-मंडी एनएच पर तेज रफ्तार कार ने 2 वाहनों को मारी टक्कर

By PARUL Published: 4 Mar 2024, 2:41 PM | Updated: 4 Mar 2024, 2:41 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में ठानकोट-मंडी एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां भट्टू समूला गांव में एक तेज रफ्तार कार ने 2 अन्य कारों को टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार पालमपुर से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार चालक ने ओवरटेक करते हुए अपने आगे जा रही एक कार को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई, साथ ही उसने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को भी रौंद दिया।

जिसके बाद कार ढांक से लुढ़क कर नीचे भट्टू समूला की उचित मूल्य की दुकान के आंगन में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई। जिसके बाद उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सूचना मिलते ही भवारना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हैड कांस्टेबल दुलो राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों कार चालकों के आपसी समझौते के चलते किसी भी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।