Loading...

पड्डल मैदान में कल होंगे कबड्‌डी खिलाडियों के ट्रायल…

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

आदर्श एकेडमी मंडी में कबड्‌डी के ट्रायल 27 अप्रैल यानि शनिवार को आयोजित करवाए जाएंगे। प्रशिक्षक मोलक राम ने बताया कि आदर्श एकेडमी मंडी में पुरुष और महिला वर्ग में जो खिलाड़ी कबड्‌डी सीखने के इच्छुक हैं।

वे शनिवार 27 अप्रैल सुबह 10 बजे पड्डल मैदान में ट्रायल में भाग ले सकते हैं। खिलाडियों की दोनों वर्ग में उम्र 11 वर्ष से 23 वर्ष तक रहेगी। सभी खिलाड़ी जो 15 वर्ष से नीचे होंगे उन्हें अपने अभिभावकों को साथ लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों को अपने दस्तावेज आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज 2 फोटो भी साथ लाने होंगे।

ट्रायल के दौरान खिलाडियों के 800 मीटर दौड़, शटल रन और अन्य टेस्ट लिए जाएंगे। खिलाड़ियों को रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी है। वहीं जो खिलाड़ी नशे के आदी हैं, वे इसमें भाग नहीं ले सकते।