Loading...

पतलीकूहल-नग्गर सड़क 11 अप्रैल से इस दिन तक होगी बंद…

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग द्वारा पतलीकूहल-नग्गर सड़क मार्ग सहित अन्य खराब सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी के चलते धरोहर गांव नग्गर जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए अब 11 से 13 अप्रैल तक नग्गर पुल में आवाजाही बंद कर दी है।

मार्ग पर कलवर्ट बिछा कर इसे बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केडी कश्यप ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि लोगों को सड़क की आधारभूत सुविधा देने के लिए सड़क की मरम्मत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 11 से 13 अप्रैल तक पतलीकूहल-नग्गर सड़क को बंद रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।