पतलीकूहल से हलाण-2 सड़क पर इस दिन से यातायात रहेगा बंद..
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पतलीकूहल से हलाण-2 गांव को जोड़ने वाली सड़क कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी के चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा उपरोक्त सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसको लेकर 5 से 12 मई तक इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी ताकि सड़क के मरम्मत कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।
लोक निर्माण विभाग कटराईं डिविजन के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि पतलीकूहल, हलान सड़क के मरम्मत का कार्य ठेकेदार को सौंप दिया गया है।
आगामी सब्जी और फल सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क के रिपेयरिंग काम को समय रहते पूरा किया जाना अपेक्षित है ताकि फल और सब्जी के सीजन शुरू होने पर किसानों और बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
इस दौरान शीला गांव से आगे वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय जनता से इस दौरान विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया है।