पत्नी की हत्या के आरोपी ने जेल में लगाया फंदा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पत्नी की हत्या के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। बता दें कि 9 दिन पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी नेमल उराव ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और वह मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और जंगल से आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी को कैथू जेल में रखा गया था जहां उसने कंबल का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। कर्मचारियों ने जब व्यक्ति को बाथरूम में कंबल के फंदे से लटका हुआ देखा तो उनके भी होश उड़ गए। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने की है।